वीर वीर दल वीर पर्व मनाया ऐसे

🌷 *ओ३म्* 🌷
👉 *ऐसे मनाएं वीर पर्व*

👉 आर्य समाज की युवा इकाई ⚔️ *आर्य वीर दल* अनेक प्रांतों में निरंतर कार्य कर रहा है। युवाओं का सही मार्गदर्शन करते हुए, उन्हें आर्य समाज से जोड़कर राष्ट्र उन्नति का साधन *आर्य वीर दल* बन रहा है।
👉 प्रत्येक समाज व देश की *युवा पीढ़ी ही रीढ होता है।* जैसे रीढ़ विहीन शरीर एक क्षण के लिए भी स्थिर नहीं रह सकता, उसी प्रकार *चरित्रवान व संस्कारी युवाओं के बिना श्रेष्ठ समाज की स्थिरता की कल्पना नहीं कर सकते।*
👉 आर्य वीर दल *स्वामी देवव्रत जी* के नेतृत्व में नित्य प्रगति के उच्च सोपान तय कर रहा है।
👉 ग्रीष्म व अन्य अवकाशों में आर्य वीर दल शिविरों के माध्यम से युवाओं को जागृत कर रहा है।
👉 इसके अतिरिक्त समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हम अपनी सांगठनिक शक्ति का प्रदर्शन करते ही हैं।
👉 इसी क्रम में हम प्रतिवर्ष *विजयादशमी* के दिन *वीर पर्व* मनाते आए हैं।
👉 इस वर्ष यह *वीर पर्व 15 अक्टूबर 2021* को मनाया जा रहा है।
👉 *अधिसंख्य पर्व* के रूप में इसे मनाया जाये, जिसमें नये, पुराने, छोटे, बड़े सब उपस्थित हों।
🙏 आप सभी *अधिकारी, व्यायाम शिक्षक, कार्यकर्ता व आर्यवीर* अपने-अपने स्थानों पर इस *वीर पर्व* को उत्साह पूर्वक मनाएं, जिसमें *विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाए।*



🌷 *कार्यक्रम* 🌷
१ *ध्वजारोहण* 
२ *ग्राम व नगर कीर्तन, शोभा यात्रा शासकीय अनुमति से।*
३ *प्रबुद्ध लोगों को निमंत्रण।*
४ *अधिकारियों का संदेश।*
५ *आर्यवीर गीतांजलि से गीत गायन।*
६ *आर्यवीरों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन।*
७ *नए लोगों को निमंत्रण।*
८ *वीर निधि का संग्रह करना।*
९ *अपनी क्षमता अनुसार प्रसाद आदि का वितरण।*
१० *उत्साह, उमंग, वीरता के भाव अनुशासन में रहते हुए प्रकट करें।*
११ *संस्कृति, शक्ति, सेवा के भावों को और अधिक समृद्ध करने का प्रयास करें।*
१२ *इस अवसर पर आगामी कार्यक्रमों की सूचना भी दे देवें।*
१३ *दीपावली के दिन ऋषि निर्वाण दिवस, 23 दिसंबर 2021 स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस एवं 26 जनवरी 2022 को आर्य वीर दल स्थापना दिवस मनाए जाएंगे।*
👉 अन्य कार्यक्रम अपनी सुविधानुसार अनुशासन में रहते हुए करें।
*धन्यवाद*
🙏 *निवेदक*
*सत्यवीर आर्य*
*प्रधान संचालक*
📱 *9414789461*
*वेदप्रकाश आर्य*
*महामंत्री*
📱 *9416211809*

टिप्पणियाँ